बलराम नन्दा

बलराम नन्दा
उम्र 22, बुनकर

बलराम, मण्डला जिले के खड़देवरी ग्राम का रहने वाला है। उसके परिवार में माता-पिता के साथ उसकी दो बहनें भी हैं। आर्थिक समस्याओं के कारण उसे अपनी पढ़ाई आठवीं के बाद ही छोड़नी पड़ी। हथकरघा केंद्र से जुड़ने से पहले वो प्लम्बर का काम करता था और चार पाँच हज़ार रुपए ही प्रति माह कमा पाता था जिसमे घर चलाने में उसे बहुत समस्या आती थी। साथ ही साथ काम भी नियमित रूप से नहीं मिलता था और मेहनत भी अधिक थी।
एक बार वो दयोदय गौशाला के पास किसी काम से आया था, तभी उसे केंद्र के बारे में पता चला। आज उसे हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र मण्डला में कार्य करते ढाई साल हो गए, अब वो प्रतिदिन सात से आठ मीटर शर्ट के वस्त्र का उत्पादन करके सात से आठ हज़ार रुपए तक प्रति माह अर्जित कर लेता है। इससे उसे अपनी बहन के विवाह में काफ़ि सहयोग मिला । साथ ही साथ अपने बैंक खाते में अपने और अपने परिवार के भविष्य के लिए राशि भी जमा करता है। अब वह स्वस्थ और खुशहाली भरा जीवन जी रहा है।
Sign In
Create New Account